मिरर मीडिया : एक बार फिर रघुकुल व सिंह मेंसन के बीच खूनी संघर्ष से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बता दें कि धनबाद का झरिया सिंह नगर भुइयांपट्टी गुरुवार की सुबह फायरिंग, बमबाजी और तलवारबाजी से दहल गया। रघुकुल व सिंह मेंसन समर्थको के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान लगभग एक दर्जन बम से,फ़यरिंग एवं तलवारबाजी की बाते सामने आ रही है। वही घटनास्थल पर पहुची झरिया थाने की पुलिस ने पांच जिंदा बम भी बरामद किया है।

सभी घायलों को धनबाद एसएन एमएमसीएच एवं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही सिंह नगर भुइयांपट्टी के दर्जनों महिलाए व पुरूष जो रघुकुल समर्थक थे वो चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही सिंह नगर भुइयांपट्टी मे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी। वही गुरुवार सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक व धनंजय यादव समर्थक आपस मे भीड़ गए इस दौरान बम, गोली व तलवारें भांजी गई।
इस खूनी संघर्ष मे दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। पुलिस फ़िलवक्त कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।