मिरर मीडिया : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती के अवसर पर धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान परेड एवं पिरामिड निर्माण में बच्चों ने अदभुत पराक्रम व उत्साह प्रस्तुत किया।

पराक्रम-दिवस को मनाते हुए प्राचार्य ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी बच्चे और शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित थे। वहीं प्राचार्य ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानी, कुशल संगठनकर्ता, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान एवं अमर बलिदान के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों में अमर शहीदो के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। हमे प्रेरणा लेते हुए अनुशासन और बलिदान को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। देश के प्रति समर्पण की भावना ही देश की उन्नति में संवर्धन कर सकती है।