मिरर मीडिया : झारखंड के गिरिडीह स्थित मधुबन में 28 जनवरी को होने वाली महापारणा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होने मधुबन आएंगे। इसके अलावे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारियां भी जोरों शोरो से चल रही है।
सात दिवसीय इस महोत्सव में 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को आचार्य प्रसन्न सागर महाराज पारसनाथ पर्वत से नीचे आएंगे जहाँ जगह जगह उनका स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि आचार्य प्रसन्न सागर महाराज 557 दिनों के मौन व्रत की कठिन साधना का अंतिम चरण है यानी 28 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य ये व्रत को तोड़ेंगे और फिर प्रवचन होगा। जानकारी दे दें कि इस तरह की कठिन व्रत की साधना भगवान महावीर ने की थी और अब सदी के ये पहले आचार्य हैं जिन्होंने 557 दिनों का मौन व्रत रखकर कठिन साधना की है।
कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी को गर्भ कल्याणक पूर्व यज्ञ मंडल विधान, 30 जनवरी को मंदिर शुद्धि व गर्भ कल्याणक पूजा, 31 जनवरी को जन्म कल्याणक स्वर्णिम जन्म अभिषेक, 1 फ़रवरी को आध्यात्मिक दीक्षा कल्याणक, 2 फ़रवरी को अलौकिक ज्ञान कल्याणक एवं 3 फ़रवरी को मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।