मानगो में दुकानों से प्लास्टिक जब्त, 3500 वसूला गया जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्लास्टिक मुक्त मानगो के तर्ज पर आज कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम के निर्देश पर नगर प्रबंधको की टीम द्वारा मानगो क्षेत्रान्तर्गत बाजार-हाटों में प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तकरीबन 5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया तथा कुल 3500 रुपये का जुर्माना प्लास्टिक रखने वाले विक्रेताओं से वसूला गया। प्लास्टिक जांच अभियान चेपा पुल से मानगो चौक, डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा आम जनो से अपील भी किया गया कि बाजार जाते समय थैला जरूर लेते जाए, ताकि प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर रोकथाम में अपना सहयोग दे सकें। सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण बिक्री आदि नगरपालिका अधिनियम के तहत नहीं करना है। बता दें कि सरकार द्वारा जुलाई 2022 से प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाई गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *