साकची में रैफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर के संवेदनशील इलाकों को जानने के लिए साकची में रैफ के जवानों ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। मार्च के आगे पीसीआर वाहन और पीछे रह की गाड़ियां चल रही थी। यह फ्लैग मार्च साकची थाने से शुरू हुआ और साकची गोलचक्कर, रामलीला मैदान,काशीडीह हाई स्‍कूल और काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान होते हुए वापस साकची में खत्म हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व के डिप्टी कमांडर पतरस पूर्ति कर रहे थे। इस दौरान सिटी एएसपी शुभांशु जैन के अलावा साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, एएसआई रोहित कुमार मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *