औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में रविवार को सुशासन दिवस की तैयारी को लेकर जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने की। बैठक में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।
23 नवंबर से पंचायत स्तर तक जलेगा सुशासन का दीप
बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार 23 नवंबर 2026 को जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और पंचायत स्तर पर दीप जलाकर सुशासन दिवस की शुरुआत करने की जानकारी दी गयी। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की नींव रखी गयी है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
हर पंचायत और बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर
प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पंचायतों में जाकर लोगों को 24 नवंबर के कार्यक्रम में आमंत्रित करने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
नीतीश संवाद में सरकार के कार्यों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के जिला प्रभारी अमरेश चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नीतीश संवाद के माध्यम से सरकार के कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जायेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस और नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, विनय सिंह, रामनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नागेंद्र सिंह, राकेश सिंह, धनंजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवपूजन यादव, अखिलेश मेहता, लवलेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

