हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, 35 वाहनों पर 4.5 लाख का जुर्माना

Reena Sharma
2 Min Read

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया।

नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के मार्गदर्शन में ‘नेशनल हाईवे टास्क फोर्स टीम’ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले 35 वाहनों पर लगभग 4.5 लाख रुपये का चालान काटा गया।

वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत

कार्रवाई के साथ-साथ टास्क फोर्स की टीम द्वारा वाहन चालकों को भविष्य में सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन न खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि राजमार्ग पर आवागमन सुरक्षित और निर्बाध बना रहे।

परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त भागीदारी

अभियान में जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल रहे।

आगे भी जारी रहेगा विशेष जांच अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए इस तरह का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article