उलीडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पत्‍नी ने पति का कत्‍ल कर किया कैद, घर से आने लगी बदबू तो हुआ खुलासा

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : उलीडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक महिला ने अपने पति का कत्ल कल खुद को घर मे कैद कर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस घर के अंदर दाखिल ना हो सके इसके लिए घर में करंट भी दौड़ा रखा था। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। मामला ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3सी का है। जहां मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर उसके शव के साथ रह रही थी। इसकी जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने बदबू आने के बाद पुणे में अमरनाथ के बेटे को इसकी सूचना दी। बेटे ने पुलिस को फोन कर बताया, जिसके बाद उलीडीह और मानगो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को मीरा सिंह के घर में घुसने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के पहुंचते ही मीरा सिंह ने सभी को रोक दिया और बहस करने लगी। वह लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और पड़ोसियों को धमकाया। चार घंटे चले ड्रामें के बाद पुलिस ने मीरा पर काबू पाया और उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मीरा ने अपने घर पर बिजली का करंट दौड़ा रखा है। जिस कारण कोई घर के अंदर नहीं जा पा रहा था। लोगों के अनुसार अमरनाथ रियल स्टेट का बिजनेस करते थे। उन्हें चार पांच दिनों से देखा नहीं गया था. शुक्रवार दोपहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *