अनिकेत तिवारी हत्‍याकांड में दो गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत अनिकेत तिवारी हत्‍याकांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वहीं दो अपराधी अब भी फरार है। हत्या मामले में बिरसानगर थाना की पुलिस ने ब्रम्हा गोराई और नकुल गोराई नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। बता दें कि बीते एक सितंबर को बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन संख्या तीन मछली मार्केट के पास अनिकेत तिवारी उर्फ नन्हें तिवारी की गला काटकर अपराधियों ने हत्या कर दी गई थी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एम तमिल वणन ने बताया कि बिरसानगर में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अनिकेत तिवारी की हत्या की गई। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के मामले में आरोपी ब्रह्म गोराई और नकुल गोराई शामिल है। उन्होंने बताया हत्या के दौरान घटनास्थल से बरामद चेन ब्रह्म गोराई की थी। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू और मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया घटना के दिन ब्रह्मा एक पार्टी से लौट रहा था, इसी बीच अनिकेत के साथ उसकी बहस भी हुई थी। रात को उसने अपने साथियों के साथ हत्या का प्लान बनाया उसके बाद अनिकेत की हत्या कर दी। हत्या के दौरान ब्रह्मा ने उसका हाथ पकड़ा और अन्य ने उसका गला रेत डाला। बाद में पत्थर से सिर कुचलने के बाद सभी फरार हो गए। उन्होंने बताया दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *