मिरर मीडिया : सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में, रविवार, 23 अप्रैल 2023, को विश्व मलेरिया दिवस को लेकर मीडिया संवाद का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में 23 अप्रैल 2023 को दिन के 1:00 बजे निर्धारित है।
सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल 2023 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मीडिया संवाद के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन और लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण, जांच एवं उपचार का व्यापक प्रचार पसार करने के लिए इसका आयोजन किया गया है।