ढाबा में खाना खाने के दौरान विवाद, युवक पर फायरिंग कर हमलावर फरार, हालत नाजुक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में उस समय हलचल मच गयी जब एक होटल के बाहर गोली चली। गोली कदमा निवासी रौशन सिंह पर खाने के दौरान विवाद को लेकर बदमाशों ने चलायी। घटना आज तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रौशन को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत नाजुक है। रौशन के बाएं पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार गाढ़ाबासा एमएस ढाबा के पास रौशन का विवाद बाइक सवार बदमाशों से खाना खाने के दौरान हुआ। जिसके बाद हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *