कोकिंग कोयला उत्पादन को रफ्तार, सेल-बीसीसीएल ने दो ब्लॉकों के लिए किया एमओयू

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद। घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सेल और बीसीसीएल ने पश्चिम बंगाल स्थित इंडिकट्टा रामनगर और ईस्ट ऑफ दामागोरिया (कल्याणेश्वरी) कोयला ब्लॉक के संयुक्त विकास व संचालन को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया। दोनों ब्लॉकों की संयुक्त पीक रेटेड क्षमता करीब 40 लाख टन सालाना है, जबकि पहले चरण में करीब 7.9 करोड़ टन कोयला भंडार का अनुमान है।

पहले चरण में कल्याणेश्वरी में खनन

एमओयू के तहत दोनों कंपनियां मिलकर खनन और ऊपरी मिट्टी हटाने का काम करेंगी। पहले चरण में कल्याणेश्वरी ब्लॉक में कोयला खनन और रामनगर ब्लॉक में ऊपरी मिट्टी की डंपिंग होगी।

दूसरे चरण में बदलेगी व्यवस्था

दूसरे चरण में रामनगर ब्लॉक में खनन और कल्याणेश्वरी में ऊपरी मिट्टी की डंपिंग की जाएगी। इससे दोनों ब्लॉकों के संसाधनों का संयुक्त रूप से बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Advertisement

कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर

इस पहल से घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाने और भारतीय इस्पात उद्योग के लिए देश में कच्चा माल उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही कोकिंग कोयले के आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी इसे अहम कदम माना जा रहा है।

आंकड़ों में योजना

संयुक्त पीक रेटेड क्षमता 40 लाख टन प्रतिवर्ष है। पहले चरण का अनुमानित निष्कर्षणीय भंडार करीब 7.9 करोड़ टन है। पहले चरण में खनन कल्याणेश्वरी और ऊपरी मिट्टी की डंपिंग रामनगर में होगी, जबकि दूसरे चरण में व्यवस्था इसके विपरीत होगी।

Share This Article