विंध्याचल मंदिर दर्शन को आए झारखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की गंगा में नाव पलटने से मौत : कई लापता

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : विंध्याचल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे नाव में सवार झारखंड का रहने वाला परिवार हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची से विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए ये परिवार आया था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे।
सूत्रों कि माने तो नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आने के दौरान अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी समेत परिवार के 12 सदस्य सवार थे।

वहीं एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी में नाव डूबने की घटना का संज्ञान लिया है। योगी ने फौरन जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर सम्भव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *