शराब माफिया संजीत व बबलू सिंह गुट के बीच आपस में फायरिंग, खोखा बरामद

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : शराब माफिया संजीत और बबलू सिंह गुट के बीच आपस में फायरिंग की गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बबलू सिंह को गोली लगी है। वही आरोपी संजीत और अजीत घटना के बाद मौके सेे फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया है।पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही बागबेड़ा पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद बबलू को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बागबेड़ा के रेलवे रनिंग रूम में पास गुरुवार की सुबह 11 बजे के आसपास यह घटना घटी है। दोनों के बीच बुधवार को भी विवाद हुआ था।

बागबेड़ा रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी संजय नगर के  रहने वाले बबलू सिंह बाइक से अपने घर से निकलकर स्टेशन की तरफ जा रहा था। इस बीच ही संजीत और अजीत वहां पर पहुंचे और दोनों के बीच गाली-ग्लौज होने लगी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गयी दोनों तरफ से फायरिंग की गयी। इस बीच ही एक गोली बबलू को लग गई। ज़ख्मी बबलू सिंह को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *