खुदकुशी : युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, पुलिस जांच में जुटी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : गोलमुरी के एक युवक ने गुरूवार को खुदकुशी कर ली। 26 साल के युवक रवि प्रधान ने रस्सी के सहारे फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। घर के लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोडा। घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रवि का उसकी पत्‍नी से करीब 1 साल से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों साथ में नहीं रहते। बीती रात वह खाना खाकर सोया और सुबह नहीं उठा तो घरवालों ने सोचा कि देर से जगेगा। लेकिन जब दोपहर होने को आया और तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों से दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलता देख लोगों को शक हुआ तो दरवाजा को तोड़ा गया। जिसके बाद परिजनें के होश उड गए। उन्‍होनें देखा कि रवि रस्सी के सहारे लटका हुआ है। जिसके बाद आसपास के लोगेां ने पुलिस को घटना कीजानकाी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *