मिरर मीडिया : रांची में सेना की जमीन घोटाले के मामले में आज भी निलंबित आईएएस छवि रंजन से ED पूछताछ कर रही है। जबकि पिछले कुछ दिनों से ED छवि रंजन से सवाल जवाब करने में जुटी है। और कल करीब 8 घंटे की पूछताछ की गई है।
बता दें कि सेना के जमीन घोटाले मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की रिमांड कल समाप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को ED ने 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी जबकि 21 अप्रैल को छवि रंजन को समन भेजा गया था।
वहीं 24 अप्रैल को पूछताछ की गई थी। 4 मई को दोबारा पूछताछ की गई और फिर निलंबित आईएएस की गिरफ़्तारी हुई।
उसके बाद 6 मई को PMLA कोर्ट में छवि रंजन की पेशी की गई 12 मई को ED को 4 दिन की रिमांड दी गई। और तबसे छवि रंजन से पूछताछ की जा रही है।
ईडी की जांच में जानकारी सामने आई है कि सेना की कब्जे वाली जमीन के फर्जी कागजात बनाकर प्रदीप बागची ने कब्जे में लिया था। जिसके बाद जमीन को जगतबंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष को बेचा गया था। आपको बता दें कि जमीन के मालिक जयंत कर्नाड के साथ ही ईडी ने खरीद बिक्री में शामिल 13 लोगों को समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि सेना की जमीन को गलत तरीके से फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री की गई। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन पर फर्जीवाड़ा हुआ था। इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोग ED की रडार पर हैं। वहीं, इस मामले में 18 लोगों के 22 ठिकानों पर ED ने छापेमारी कार्रवाई भी की थी। छापेमारी के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

