दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, मिला योजनाओं का लाभ

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विशेषज्ञ उपस्थित थे। मौके पर सभी विशेषज्ञ द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था, साथ ही पेंशन के लिए स्टॉल लगाया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु के द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया। जिसमें बताया गया कि इस तरह का कैम्प होने से ग्रामीणों का दिव्यांग प्रमाण पत्र अपने ही क्षेत्र में हो जा रहा है, साथ ही अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाए। जिसमें हड्डी रोग प्रमाण पत्र के लिए 68 आवदेन प्राप्त हुए। ईएनटी प्रमाण पत्र के लिए 67 आवेदन प्राप्त हुए, मनोरोग प्रमाण पत्र के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए व नेत्ररोग प्रमाण पत्र के लिए 37 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वालम्बन पेंशन के लिए 17, मुख्यमंत्री राज्य बृद्धावस्था पेंशन हेतु 27, मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन के लिए 10, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित पेंशन के लिए 4 व पेंशन राशि से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए। पेंशन राशि से संबंधित शिकायतों को कैंप मे ही निष्पादित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *