पति की लंबी आयु की कामना, सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजन, नव विवाहितो में खासा उत्साह

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की।

इस पर्व को लेकर शहर में सुबह से उल्ल्‌लास के साथ महिलाओं को मंदिरो में पूजा अर्चना करते हुए नजर आए। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजन को लेकर खासा उत्साह दिखा।

वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित करने, 108 परिक्रमा कर कच्चा सूत्र बांधने और पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ वट सावित्री की कथा भी सुनी।शहर में साकची मनोकामना मंदिर मंदिर, शीतला मंदिर, मानगो महादेव मंदिर, सहित अन्य दर्जनो मंदिर वृक्षों में महिलाओं ने वट सावित्री का निर्जला व्रत कर वट वृक्ष में रोली बांधकर विधि विधान से पूजा अर्चन कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *