26 मई को एलबीएसएम कॉलेज में केयू के शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक, विश्वविद्यालय में होगा शिक्षकों की समस्या का समाधान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा प्रभारी वाराणसी से झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में व्याप्त शिक्षकों की समस्या उसके समाधान व संगठन पुनर्गठन के लिए 21 मई 2023 से आ रहे हैं। वह 26 मई को कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक एलबीएसएम कॉलेज के वर्चुअल सभागार में दिन के 11 बजे से होगी। उसके बाद महेंद्र कुमार उच्च शिक्षा प्रभारी (राष्ट्रीय) दिल्ली रवाना हो जाएंगे। महाविद्यालय में 7 घंटे अनिवार्य रूप से रहने प्रतिदिन बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने, छुट्टी में कटौती, पीएचडी इंक्रीमेंट, उन्नति में संदेह के निवारण के लिए महाविद्यालय के शिक्षकों ने 19 मई 2023 को काला बिल्ला लगाया। इस संबंध में महाविद्यालय के सचिव प्रोफ़ेसर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि उचित संसाधन पुस्तकालय की घोर कमी महाविद्यालयों में है। शिक्षकों व विद्यार्थियों को परेशानी होती है। जब तक सभी शिक्षक एकजुट नहीं होंगे हम सब की समस्याएं और बढ़ती ही जाएंगी। सीनेट सदस्य कोल्हान विश्वविद्यालय के डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि 2018 के स्टेच्यू के आधार पर 40 घंटे सप्ताह में शिक्षकों को 6 दिन में समय देना है, जिसमें पठन-पाठन मूल्यांकन सेमिनार शोध आदि सभी कार्य करने हैं, उसमें 15 विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों का संबंध पढ़ाई आदि के लिए भी स्थापित करना है और 5 घंटे ही महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पठन-पाठन करवाना है। इस पर 7 घंटे अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में रहना न्याय संगत नहीं है। अन्य विश्वविद्यालय में कहीं 5 घंटे कहीं 6 घंटे ही महाविद्यालय में रहने का नोटिफिकेशन भी हुआ है। कोल्हान के शिक्षकों के लिए भी विभिन्न उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए आपसी एकता बनानी जरूरी है। काला बिल्ला लगाने वालों में सर्व श्री डॉक्टर अजेय वर्मा, डॉक्टर विजय प्रकाश, डॉक्टर विनय गुप्ता, डॉक्टर संचिता भुई सेन, प्रोफेसर विनोद कुमार, प्रोफेसर अरविंद पंडित प्रोफेसर संतोष राम डॉ डीके मिश्रा प्रोफेसर आदि अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *