मिरर मीडिया धनबाद : अपने तीन दिवसीय दौर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार की सुबह धनबाद पहुंचे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत इससे पहले पटना में थे वहीं शुक्रवार सुबह वे गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे। जहाँ पर स्वयंसेवकों द्वारा उनका स्वागत किया कर उन्हें राजमकल सरस्वती विद्या मंदिर ले जाया गया है। आपको बता दें कि संघ प्रमुख इन दिनों राष्ट्रव्यापी प्रवास पर हैं। इसी सिलसिले में धनबाद पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम 2024 तक संघ की योजना और कार्यों को प्रांत के सभी मंडलों और गांवों तक पहुंचना है।
सूत्रों कि माने तो वे 10, 11 और 12 सितंबर तक धनबाद में रहेंगे। यहां पर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के संगठन के साथ ही बिहार के बड़े पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। उनके साथ संघ प्रमुख संगठन पर विचार-विमर्श करेंगे। संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे। दूसरे दिन शनिवार को महानगर कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी, मिलन प्रमुख, मुख्य शिक्षक कार्यवाह और शाखा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। अंतिम दिन रविवार को प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे। उनके साथ बैठक करेंगे।