जमशेदपुर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में साकची पोस्ट ऑफिस के पास, साकची गोलचक्कर, मोहम्मडन लाइन साकची, कागल नगर सोनारी, रूप नगर सोनारी, एरोड्रम के पास, गुदड़ी बाजार में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका जब्त किया गया। वहीं मोहमडन लाइन साकची में भंडारण करने वाले एक गोदाम जिसमे भारी मात्रा में गुटका रखा हुआ था उसे भी सील किया गया। उड़न दस्ता दल के छापामारी के दौरान गोदाम मालिक के द्वारा ताला बंद कर भाग गया जिसके बाद गोदाम को साकची थाना को सूचना देने के बाद सील किया गया। आज के अभियान में लगभग 30 किलो से ज्यादा जिसमे 2 पेटी व 5 झोला गुटका जब्त किया गया। वहीं कुल 18 लोगो से 68300 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह अभियान नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास के द्वारा क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद राम, कृष्णा राम, बिनोद तिवारी, दिलीप बारिक, गणेश राम के साथ उड़न दस्ता दल के जवान शामिल रहे।
छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका जब्त, साकची में गोदाम सील

Leave a comment