जमीन के कागज लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे दोनों पक्ष, अब अमीन की रिपोर्ट पर टिकी नजर

Reena Sharma
1 Min Read

मनातू, 1 अक्टूबर। पलामू के डुमरी पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों को मनातू अंचल कार्यालय बुलाया गया, जहां दोनों ने अपने-अपने दावे के समर्थन में जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए। अंचल कार्यालय ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम पक्ष ने पेश किए पुराने दस्तावेज

विगन यादव और कामेश्वर यादव ने वर्ष 1978 का केवाला और करेक्शन स्लिप प्रस्तुत किया। दस्तावेजों का पंजी-2 से मिलान किया गया।

दूसरे पक्ष ने दिया खतियान

दूसरे पक्ष से नेरू यादव ने ऑनलाइन रसीद के आधार पर जमीन के खतियान की प्रति अंचल कार्यालय में पेश की। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Advertisement

अमीन से मांगा जाएगा प्रतिवेदन

अंचलाधिकारी मदन कुमार सुमन ने बताया कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए अमीन से स्थल और अभिलेख संबंधी प्रतिवेदन लिया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आदेश पारित होगा।

जमाबंदी होल्ड कर भेजी जाएगी रिपोर्ट

अंचलाधिकारी ने बताया कि दूसरे पक्ष की जमाबंदी को होल्ड कर वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। मौके पर दोनों पक्षों के लोग और डुमरी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article