आज एक साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मिलेंगे रांची में : CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान : कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड के रांची में एक साथ दो राज्यों के मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। आपको बता दें कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान झारखंड के सीएम हेमंत सोरन से मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान  गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे हैं। वही इस दौरान सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी साथ मौजूद रहें। बता दें कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

एक साथ दो राज्यों के मुख्यमंत्री के रांची आगमन को लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी होटल के लिए रवाना हुए। बता दें कि कल

संभावना जतायी जा रही है कि दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग से लेकर केंद्र सरकार की ओर से लाए गये अध्यादेश पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावे दिल्ली और झारखंड में ईडी और आईटी की कार्रवाई के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *