जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में शुक्रवार को चाचा ने अपनी भतीजी के साथ अश्लील हरकतें की। जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। लड़की के पिता पर बाल्टी से वार कर दिया। इस घटना में पिता को काफी चोटें आई है। घटना की शिकायत गोलमुरी थाना में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक नामदा बस्ती की नंदिनी हौर अपने घर से बाहर पानी भरने निकली थी। इसी बीच उसका चाचा असीम हौर भी वहां आ गया और उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच नंदिनी ने इसका विरोध किया और अपने मां-पिता को आवाज लगाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर परिजन दौडे आए तो नंदिनी ने सारी बातें बताई। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गयी जिसमें नंदिनी के पिता घायल हो गए। नंदिनी का कहना है कि उसके चाचा ने पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत करने की कोशिश की है।
भतीजी से चाचा ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिता व मां को पीटा
Leave a comment

