मिरर मीडिया : बिहार निवासी मॉडल द्वारा रांची के मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर बड़ा ख़ुलासा हुआ है। आरोपी तनवीर यश मॉडलिंग के संचालक है। वहीं अब इंस्टाग्राम में किये गए चैट सामने आए जिसमें तनवीर पीड़िता से इंस्टाग्राम हैंडल पर चैटिंग की थी। जिसमें तनवीर द्वारा शादी के लिए दवाब डाला गया था।
वहीं इस दवाब और प्रताड़ना से परेशान पीड़ित मॉडल ने सोसल मीडिया पर तनवीर को ब्लॉक् कर दिया था। जिसके बाद यश मॉडल के इंस्टाग्राम हैंडल से चैटिंग करने की कोशिश की थी। मामले में रांची पुलिस ने मेडिकल टेस्ट और धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए रांची बुलाया है। वहीं लव जिहाद का आरोपी तनवीर भाग निकला है। और उसके थाईलैंड में छिपे होने की बात सामने आ रही है।
पीड़िता ने जो साक्ष्य दिया है उसके मुताबिक आरोपी ने लगातार उसपर शादी का दवाब बनाया और शादी के तुरंत बाद धर्म परिवर्तन का भी दवाब था। इतना ही नहीं पीड़ित ने ख़ुद पर हमले भी किये जाने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गए हैं। जिसको देखते हुए रांची पुलिस ने उसे नोटिस जारी किया है।
पीड़िता की माने तो आरोपी तनवीर जब देश छोड़कर भाग रहा था तो उसके पास कॉल आया कि वह देश छोड़कर जा रहा है और पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। वहीं पुलिस उसे लगातार ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप का आरोप लगाया है जिसने मुंबई के वर्सोवा थाने में संचालक तनवीर के ख़िलाफ रेप का केस किया है।
मॉडल ने आरोप लगाया है कि स्कूल संचालक तनवीर ने नाम बदलकर उसे धोखा दिया है। तनवीर ने अपना नाम यश बतलाया। जबकि वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है। और इतना ही नहीं उसने मुंबई आकर जान लेने की भी कोशिश की।

