रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल की दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

शिवम पैलेस होटल में पुलिस की छापेमारी, होटल मैनेजर और दो ग्राहक भी गिरफ्तार

रांची। रांची में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर, पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और दो ग्राहक शामिल हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई शिवम पैलेस नामक होटल में की है। छापेमारी के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, संबंधित होटल में इससे पहले भी पुलिस की रेड हो चुकी है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....