मिरर मीडिया : प्रिंस खान के रंगदारी का पैसा वसूलने तथा ग्राहक सेवा केंद्र और विभिन्न बैंकों के माध्यम से प्रिंस खान के इशारे पर अपने गैंग के सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जगहों पर बैंक खाता या यूपीआई में भेजने वाले 10 सदस्यों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से रंगदारी के पैसे का लेखा जोखा, डायरी ,अन्य कागजात जिसमें पैसा का लेखा-जोखा का विवरण तथा अवैध देसी कट्टा एवं गोली और नगद एक लाख बरामद किया गया है।
पकड़े गए सभी लोग प्रिंस खान के सक्रिय सदस्य थे जो रंगदारी का पैसा वसूलते थे थे तथा उक्त पैसों को विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले अपने सहयोगी से विभिन्न बैंक खाते में जमा करवाते थे। धनबाद में कुछ सफेदपोश लोग भी प्रिंस खान के रंगदारी का पैसा अपने कारोबार में लगाते थे। गिरफ्तार किए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
गिरफ्तार किए गए आरोपीयो में केंदुआ का मो सद्दाब अंसारी उर्फ सद्दाम एवं उसकी पत्नी नरगिस बानो गली नंबर 8 भूली रोड का मोहम्मद शाहिद कमर मखदूमि रोड बैंक मोड़ का मोहम्मद सद्दाम आरा मोड़ मटकुरिया का खुर्शीद आलम बाईपास रोड भूली का सराज अंसारी केंदुवा का बाबर अहमद पुटकी नंबर 3 का मोहम्मद माजिद अंसारी केंदुवा न्यू सब्जी मंडी का अमन कुमार वर्मा और केंदूवाडीह बाजार का संतोष कुमार गोस्वामी शामिल है। पैसा कलेक्शन का काम सद्दाम करता था एवं उसकी बीवी नरगिस बानो किसके खाते में कितने पैसे भेजने हैं उसका हिसाब रखती थी।
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि प्रिंस खान के पैसों की रंगदारी वसूलने और अलग-अलग खातों में भेजने वाले गिरोह को चिन्हित करते हुए 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक महिला भी शामिल है। कुल 90 खातों को भी चिन्हित किया गया है जिसमें करीब 300 ट्रांजैक्शन विगत 6 महीने में किए गए हैं।
और खातों की जांच की जा रही है वहीं इसमें कुछ सफेदपोश भी है जो प्रिंस खान के रंगदारी के पैसे को अपने बिजनेस में लगाते थे उनको भी चिन्हित किया गया है। अभी और भी कई लोग इस गिरोह में शामिल है सभी को चिन्हित किया गया है बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई से परत दर परत राज खुल रही है प्रिंस का समर्थन करने वाले कितने लोग किस इलाके के हैं इन सभी चीजों पर पुलिस की अनुसंधान जारी है। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि बहुत जल्द और भी लोग जो इसमें शामिल है उन सब को बेनकाब कर दिया जाएगा।