रूस में बने गृह युद्ध जैसे हालात। मॉस्को की और बढ़ा वैगनर ग्रुप।

Anupam Kumar
3 Min Read

मिरर मीडिया : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। आपको बता दे की 2014 में बने वैगनर ग्रुप ने खुले रूप से पुतिन के खिलाफ विद्रोह खड़ा कर दिया है।
वैगनर ग्रुप रूस का प्राइवेट आर्मी है जिसने यूक्रेन युद्ध में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है। परंतु यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। जिसमें में दर्जनों वैगनर लडा़कू मारे गए थे।
दरअसल वैगनर ग्रुप को राष्ट्रपति पुतिन ने ही 2014 में बनाया था। यह रूस के प्राइवेट आर्मी के रूप में काम करता है।
वैगनर ग्रुप का नेतृत्व येवगेनी प्रिगोझिन कर रहे है जो कभी पुतिन के लिए खाना बनाया करते थे। वैगनर ग्रुप यूक्रेन युद्ध से पहले बहुत छोटे लोगो का ग्रुप था। परन्तु यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने इस ग्रुप को काफ़ी बड़ा कर दिया। इसे बड़ा बनाने के लिए पुतिन ने जेल में बंद बहुत सारे कैदियों को इसमें शामिल कर दिया। इस ग्रुप में अभी लगभग 50,000 से अधिक लोग शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा।
वहीं वैगनर ग्रुप की धमकी के बाद रूसी रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा बड़ा दी गई है। साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने मार्शल लॉ की घोषणा कर दी है और रूसी आर्मी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का ऑडर दे दिया है।
वहीं वैगनर ग्रुप की धमकी के बाद रूसी रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा बड़ा दी गई है। साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने 5 मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा है कि देश के साथ विश्वासघात करने वाले को कभी माफ़ नही किया जाएगा। इसके तुरंत बाद रूस में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी गई और रूसी आर्मी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का ऑडर दे दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *