
मिरर मीडिया :भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फ़ैसला करते हुए झारखंड समेत कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है ।
जिसके बाद झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखण्ड बीजेपी की कमान सौंपी गई है।
वहीं पार्टी के इस फैसले के साथ ही झारखंड बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है।
बता दें कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बाबूलाल मरांडी को मिली यह जिम्मेदारी कभी महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता भी चुना गया था। वहीं अब उनके अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश के लोग उन्हें बधाई दे रहें हैं।
प्रदेश के नए अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्म गिरडीह जिले में 1958 को हुआ था। बाबूलाल मरांडी ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई गिरिडीह जिले से की। इसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने शिक्षक के रूप में काम किया। 1983 में वें आरएसएस से जुड़े जिसके बाद उन्हें विश्व हिंदू परिषद संथाल परगना में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। साल 1991 में बाबूलाल मरांडी बीजेपी पार्टी में शामिल हुए और 1999 में दुमका सीट से सांसद चुने गए। वहीं झारखण्ड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने यहां के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

