जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने का मौका, 5-28 जुलाई तक लगाया जाएगा कैम्प

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत झारसेवा परियोजना अन्तर्गत जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैम्प का आयोजन 5 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा रहा है। कैम्प के सफल आयोजन को लेकर सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार कैम्प में प्रतिनियुक्त अंचल निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि अधिकाधिक संख्या में शिविर में आकर अपना जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र जरूर बनाएं।

अंचल का नाम व कैम्प की तिथि

  1. जमशेदपुर- 05.07.2023
  2. मानगो- 08.07.2023
  3. पटमदा- 11.07.2023
  4. बोड़ाम- 13.07.2023
  5. पोटका- 15.07.2023
  6. घाटशिला- 17.07.2023
  7. गुड़ाबान्दा- 19.07.2023
  8. मुसाबनी- 21.07.2023
  9. धालभूमगढ़- 24.07.2023
  10. डुमरिया- 26.07.2023
  11. चाकुलिया- 28.07.2023
  12. बहरागोड़ा- 28.07.2023
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *