बस्ताकोला लोडिंग प्वाइंट में हुए गोलीबारी मामले में 2 गिरफ्तार, घटना में शामिल अन्य लोगों की हो रही है तलाश

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : रविवार को डीएसपी विधि व्यवस्था द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बस्ताकोला बी०सी०सी०एल० लोडिंग क्षेत्र में 06 जुलाई को मेनुअल कोल लोडिंग को लेकर संयुक्त मोर्चा मजदुर संघ एवं जनता श्रमिक संघ के बीच जो टकराव एवं झड़प हो गई थी उसका उद्भेदन किया गया। मामले में धनसार पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तारी पत्थरबाजी एवं फायरिंग की घटना के वीडियो के आधार की गई है।

गिरफ्तारी की अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद विन्हा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की खोज की जा रही थी। फायरिंग का फोटो एवं विडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक ही पहचान बूधन मंडल एवं दूसरे की पहचान जावेद अख्तर उर्फ रिंकू खान के रूप में की गई है। दोनो का अपराधिक इतिहास रहा है। जहां तक बात है की किनके इशारे पर और क्यों इन्होंने घटना को अंजाम दिया तो उसकी जांच की जा रही है अभी तक इनके द्वारा किसी का भी नाम नहीं बताया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *