
मिरर मीडिया : आरएसएस के अंतराष्ट्रीय प्रचारक और विचारक एवं वैदिक गणितज्ञ रवि कुमार अय्यर ने सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित सेमिनार झारखंड इंस्पायरिंग सक्सेस स्टोरीज कार्यक्रम में भाग लिया । इस मौके पर वहां मौजूद अध्यापकों एवं विद्वानों के शंकाओं का उत्तर भी दिया। उन्होंने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने में झारखंड का क्या योगदान हो सकता है झारखंड के निवासियों यहां के शिक्षाविदों को इसके लिए क्या करना चाहिए।
साथ ही झारखंड की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है।अविभाजित बिहार बंगाल और उड़ीसा के समय यहां की पवित्र धरती पर जैन धर्म के 20 तीर्थंकर आयें और उन्होंने पारसनाथ में महानिर्वाण को प्राप्त किया। भगवान बिरसा मुंडा जयपाल सिंह मुंडा यहां तक कि एक ही परिवार के चार वीर सपूतों को अंग्रेजों ने एक साथ फांसी पर चढ़ा दिया था।महाजनपद की परिकल्पना यही हुई थी और भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने से पूर्व यहां की भूमि पर विश्राम किया था।आगे उन्होंने ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आज पूरा विश्व मानता है वो भी इसी झारखंड की मिट्टी में बड़े हुए है।
वहीं कुलपति डॉ सुकदेव भुई ने इस तरह के सेमिनार और कार्यक्रम की जरूरत पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय द्वारा झारखंड और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने वाले कोर्स की शुरुआत के सम्बंध में जानकारी दी।