मिरर मीडिया : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में आज 350 लोगों को वैक्सीन दिया गया। इस बाबत रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जीतेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आज रेड क्रॉस भवन में पहली बार 18 व 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन दी गई। सुबह से ही लोगों में वैक्सीन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी वैक्सीन लिया।
उन्होंने बताया आज सभी लोगों को कोविशिल्ड की पहली एवं दूसरी डोज दी गई। कैंप को सफल बनाने में धनबाद सीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार, रेड क्रॉस के सचिव सह एनडीसी अनुज बांडो, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, सुजीत कुमार, लीला माजी, स्वास्थ्य केंद्र के राहुल जी, ज्योति कुमारी, सोनम कुमारी, शालिनी कुमारी, नीलम कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।