स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा के अंदर फ्लाइंग किस देने का लगाया आरोप, कहा संसद में मौजूद महिला सदस्यों का किया अपमान

Anupam Kumar
2 Min Read

मिरर मीडिया : बुधवार को लोकसभा में लगातार दूसरे दिन भी अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी रही। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उनका भाषण भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिस पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। हिंदुस्तान का मणिपुर में कत्ल किया है, मर्डर किया है।
इसी बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जब राहुल गांधी भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया। स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर आरोप है कि वो जब सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की। राहुल गांधी ने संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान किया।

वहीं ,केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि सदन से सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी बाहर चले गए। यह संसद के एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि यह भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *