आदित्‍यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चली गोली, बाल-बाल बचा व्‍यवसायी, पुलिस जांच में जुटी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर में अपराधियों का मनोबल बढता जा रहा है। शनिवार की रात आदित्‍यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी कंपनी परिसर में खड़े व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली व्यवसायी को नही लगी है। घटना आरआईटी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया रामदाना मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। घटना की सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार व्यवसायी अपनी कंपनी में खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और गोली चला दी। गोली मिस फायर हुई है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। वहीं अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *