ईश्वरलाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सरायकेला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बीते छह अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित ईश्वरलाल ज्वेलर्स में हुए लूटकांड मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की पहचान आशीष कुमार सिंह, रूपेश झा उर्फ गोलू झा, अनुज कुमार झा व पिंटू कुमार के रूप में हुई है। सभी बिहार के रहने वाले है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन अपराधियों के पास से एक सोने का चेन, दो सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 7.62 एमएम का एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, सोना वजन करने वाला मशीन, 50 हजार नगद, मैगजीन, पांच मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, जूते-चप्पल वगैरह बरामद किया गया हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही लगातार एसआईटी में शामिल अधिकारी सभी तकनीकी साक्ष्यों व गुप्तचरों के सहयोग से यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने टीम में शामिल 20 अधिकारियों को अपने स्तर से ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही चुनौतियों भरा अनुसंधान था। इस पूरे मामले का डीआईजी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को रिमांड पर लिया जाएगा। अभी इसमें और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *