बाढ़ में बह गईं किताबें, अब कृतिका की पढ़ाई को मिला फिर से सहारा

Reena Sharma
1 Min Read

हाल में भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से कृतिका के घर में पानी घुस गया था, जिससे उसकी कॉपी-किताबें एवं पढ़ाई की अन्य सामग्री बह गई थी। जन समाधान कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंची कक्षा 5वीं  की छात्रा कृतिका ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से पढ़ाई के लिए किताबें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

कृतिका की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद आज उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में कृतिका को स्वयं किताबें उपलब्ध कराईं।

किताबें मिलने के बाद छात्रा कृतिका कुमारी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कृतिका का सपना जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई करने का है। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पहल से कृतिका को दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए जरूरी किताबें मिल गईं।

Share This Article