चंद्रयान-3 की सफलता के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो सहित सभी देशवासियों को दी बधाई

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचकर भारत का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया। इसे लेकर देश –विदेश के तमाम
राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस मौके पर बधाई देते हुए कहा है कि मैं विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम और सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। मैं अपने साथी नागरिकों और वैज्ञानिकों के साथ उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने साउथ अफ्रीका गए हैं। इसरो की इस कामयाबी को लेकर उन्होंने साउथ अफ्रीका से ही भारत के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह पल भारत का है, इसके लोगों का है। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।
बता दें कि अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतर गया है, जिससे भारत चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इस महारत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
ध्यान देने योग्य है कि भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले रूस का अंतरिक्ष यान ‘लूना 25’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *