बाबूलाल मरांडी पर झामुमो का पलटवार, कहा ईडी पता लगाए एसपी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड किसकी कंपनी

Anupam Kumar
2 Min Read

झारखंड :झारखंड के दुमका में हाल ही में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन संबंधी आरोप लगाने के बाद सत्तारूढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को पलटवार किया।
मोर्चा मुख्यालय में महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी आरोप लगाते हुए कहा कि मरांडी के करीबियों की कंपनी ने संताल परगना में करोड़ों की जमीन ली है। उन्होंने कहा कि ईडी यह पता लगाए कि संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड किसकी कंपनी है। इसका पता एमआइजी हरमू हाउसिंग कॉलोनी का है। इसमें तीन डायरेक्टर हैं। रामिया मरांडी जो बाबूलाल मरांडी के भाई छोटू मराडी के पुत्र हैं। लालिमा तिवारी उनके करीबी सुनील तिवारी की पत्नी हैं।
आगे उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई जमीन की जांच कर रही है। इन्हें भी तो बाबूलाल मरांडी की सच्चाई का पता चले। वे घूम-घूमकर बस दूसरो पर आरोप लगा रहे हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि बहुत तथ्य बाबूलाल के खिलाफ हैं। रांची में भी जमीन की हेराफेरी की गई है, ईडी इसे संज्ञान में ले।
केवल टारगेट कर आगे नहीं बढ़े। ईडी को बताना पड़ेगा कि ये संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड पर किसका स्वामित्व है और आज उनके कौन-कौन डायरेक्टर हैं।

साथ ही मरांडी पर आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी इसी दबाव में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद सभी चीजें छिप जाती हैं। सुप्रियो ने कहा कि ईडी बगैर समन और पूर्व सूचना के रामेश्वर उरांव के आवास में प्रवेश कर गई, यह गलत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी परेशान करने की नीयत से ईडी ने समन किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *