आदित्य-एल1 ने चांद और पृथ्वी के साथ ली सेल्फी, इसरो ने जारी किया वीडियो

Anupam Kumar
1 Min Read

इसरो : सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य एल1 मिशन चंद्रयान –3 की तरह ही चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है।
दअरसल, आदित्य-एल1 ने गुरुवार को पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक खास सेल्फी ली है, जिसे इसरो ने जारी किया है।
बता दें कि आदित्य-एल1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि आदित्य-एल1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है।
मालूम हो कि इसरो ने आदित्य-एल1 सूर्य मिशन यान के कैमरे से ली गई “सेल्फी” के साथ एक पोस्ट किया। पोस्ट में एजेंसी ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर कहा कि इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *