आज दोपहर जमशेदपुर में बजेगा चेतावनी सायरन, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आज शनिवार को शहर में अचानक चेतावनी सायरन की आवाज सुनाई दे या किसी इलाके में अंधेरा छा जाए, तो बिल्कुल भी परेशान न हों। जिला प्रशासन की ओर से आपातकालीन स्थिति से निपटने की तत्परता जांचने के लिए विशेष अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कवायद आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। इसका मकसद किसी संभावित हवाई खतरे जैसी स्थिति में शहर की बचाव व्यवस्था को परखना और लोगों को सचेत करना है।

कहां और क्या होगा?

सायरन और मॉक ड्रिल: साकची स्थित डीसी ऑफिस रोड के पास रेड क्रॉस भवन में मॉक ड्रिल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ब्लैकआउट अभ्यास: सर्किट हाउस क्षेत्र के निर्मल गेस्ट हाउस परिसर में ब्लैकआउट की स्थिति का अभ्यास किया जाएगा।

पहले टल चुका है यह आयोजन
जानकारी के अनुसार, यह अभ्यास इससे पहले 26 नवंबर को तय किया गया था, लेकिन कुछ अनिवार्य वजहों से इसे आगे बढ़ाना पड़ा था।

विभागों की तालमेल क्षमता की परख
इस अभ्यास के जरिए विभिन्न सरकारी महकमों के बीच आपसी तालमेल, त्वरित कार्रवाई और राहत-बचाव की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने शहरवासियों और संबंधित विभागों से अपील की है कि वे इस अभ्यास के दौरान संयम बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article