राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G–20 के उपलक्ष्य में वैश्विक नेताओं के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन, पूर्व प्रधानमंत्री समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया गया आमंत्रित

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G–20 के उपलक्ष्य में वैश्विक नेताओं के लिए शनिवार को रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसमें देश के बड़े नेताओं को भी बुलाया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस रात्रिभोज में पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। वहीं मनमोहन सिंह और देवेगौड़ा ने स्वास्थ्य कारण के चलते डिनर में शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को बता दिया है। देवेगौड़ा ने एक्स पर कहा कि मैं G–20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।
बता दें कि टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी, उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी जी–20 के डिनर में शामिल होने की संभावना है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेगे। सीएम सुख्खू के करीबी सहयोगियों ने इसकी पुष्टि की है। ऐसी भी खबरें हैं कि इस रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं।

मालूम हो कि अभी तक कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के डिनर में मौजूद रहने की पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को विश्व नेताओं के जी–20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में डिनर की मेजबानी करेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *