मोरक्को में भूकंप से अब तक 2100 लोगों की मौत, 2,400 से अधिक घायल, बचाव कार्य जारी

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश : उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा दिन –प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । अब तक इसकी संख्या 2 हजार से पार हो चुकी है। बचावकर्मियों ने शनिवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप से बचे लोगों की तलाश तेज कर दी है।

न्यूज एजेंसियों के रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी अफ्रीका में आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप के कारण कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गई और 2,400 से अधिक लोग घायल हो गए है। कुछ को गंभीर चोटें भी आई है।

बता दें कि शनिवार की रात मध्य मोरक्को में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर मारकेश में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। रविवार को इसी क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांपी। इस समय इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।
भूकंप के कारण मारकेश से 60 किलोमीटर (37 मील) दूर तफेघाघते पर्वतीय गांव की लगभग हर इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मोरक्को के सैन्य कर्मियों द्वारा जिंदा बचे लोगों और मृतकों के शवों की तलाशी की जा रही है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था।

पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *