स्कूटी चोरी व चेन छिनतई का 4 आरोपी गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : छिनतई गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए छापेमारी कर रही है। शहर के बिष्टूपुर में स्कूटी चोरी और बागबेड़ा में हुए दो चेन छिनतई की घटनाओं में पुलिस टीम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन और चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में शनिवार को दी। मौके पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता और बागबेड़ा थानेदार केके झा भी थे। घटना में मनोरमा देवी व एक अन्य महिला से चेन छिनतई की गई थी। घटना में रामनगर का दुबराज किस्कू और लाल बिल्डिंग का सुखलाल मुंडा उर्फ पोपो मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। इधर शहर की पुलिस टीम ने मोबाइल छिनतई करने के मामले में बिरसानगर का ऋषि दलाई और गौरव मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ 4-5 सदस्यों का गैंग है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *