बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऑस्ट्रिया से बिग बॉस 15 के लिए लौटे भारत

Upendra Kr. Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की ऑस्ट्रिया में शूटिंग को खत्म कर मुंबई लौट आए हैंl पिछले लगभग डेढ़ महीने से विदेश टूर पर चल रहे सलमान खान रविवार को भारत वापस लौटेl वो टाइगर 3 की शूटिंग के लिए गए थे लेकिन अब वापस लौट आएl बिग बॉस 15 की शूटिंग होने के बाद वो वापस टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो जाएंगेl हाल ही में फिल्म की पूरी कास्ट ऑस्ट्रिया में शूट हो रही थीl

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अब मुंबई वापसी हो गई है।अब वह टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान के शो का फैंस हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैंl शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं और कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैंl शो का प्रीमियर 2 अक्टूबर को होने वाला है। इस सीजन में काफी कुछ अलग होने वाला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *