डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के हालिया निधन पर पूरा राज्य शोकाकुल है। इसी कड़ी में राजधानी रांची स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को एक विशेष शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विश्वविद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। वक्ताओं ने इसे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।


