पीएम मोदी ने मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से किया संवाद : 105वें एपिसोड में चंद्रयान-3, जी20 सहित कई मुद्दों पर रखी अपनी बात

mirrormedia
5 Min Read

मिरर मीडिया : पीएम मोदी ने 105वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये एक बार फिर देश वासियों से जुड़ते हुए संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3, जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता, आने वाले त्योहार समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोगों ने लाइव देखा। सिर्फ ISRO के YouTube Channel पर 80 लाख लोगों ने इसे लाइव देखा जो अपने में भी एक रिकॉर्ड है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देश में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसको ‘चंद्रयान-3 महा क्विज’ का नाम दिया गया है। इसमें अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा ले चुके हैं। इस क्विज को खत्म होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक लोग इस महा क्विज में जरूर हिस्सा लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में हैदराबाद की सातवीं क्लास में पढ़ने वाली ‘आकर्षणा सतीश’ का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 साल की आकर्षणा सतीश ने तो कमाल कर दिया है। बो बच्चों के लिए एक-दो नहीं, बल्कि, सात-सात लाइब्रेरी चला रही है।

वहीं दिल्ली में 9 से 10 सितंबर के बीच आयोजित ग्रुप 20 समिट की सफलता की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें देश के कोने-कोने से बधाई संदेश मिल रहे हैं। जी 20 के आयोजन के दौरान भारत मंडपम तो खुद में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया था।

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने अफ्रीकी यूनियन को G 20 में शामिल कराकर दुनिया को अपनी कूटनीति का लोहा मनवाया।  प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जी 20 के बाद अब ग्रुप 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन होने जा रहा है। इससे बड़ी तादाद में छात्रों को फायदा होगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बापू को भी याद किया है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को एक साथ इतने नेताओं का राजघाट पहुंचना बताता है कि उनके विचार आज भी कितने प्रासंगिक हैं।

प्रधानमंत्री ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंति है और इस मौके पर देश में स्वच्छता को लेकर कई प्लान भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देशभर के लोगों जरूर शामिल हों।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कोरिडोर’ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस सिल्क रूट के जरिए पहले व्यापार किया जाता था, उसी तरह का एक नया रूट फिर से बनने जा रहा है। इसका सुझाव जी 20 समिट के दौरान दिया गया। आने वाले समय में ये कोरिडोर विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस कोरिडोर का आधार भारत की धरती पर ही रखा गया था इस बात के लिए भी याद रखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को हैं। कुछ लोग पर्यटन को सिर्फ सैर-सपाटे के रुप में देखते हैं, जबकि इससे बड़े पैमान पर रोजगार का पहलू भी जुड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब  भी लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हों तो कोशिश करें कि वो देश की विविधता का दर्शन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही यूनेस्को ने 13वीं सदी में बने कर्नाटक के होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इसके साथ ही भारत में विश्व धरोहरों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *