शर्तों के साथ खोली गई भारत,नेपाल सीमा

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय पर्यटकों को शर्तों के आधार पर नेपाल जाने की छूट मिली तो सभी खुशी से उछल पड़े। नेपाल कैबिनेट के निर्णय के बाद वहां के गृह मंत्रायल ने भारत से जुड़ी सीमाओं को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद भारत-नेपाल की सोनौली- बेल‍ह‍िया सीमा को भारतीय व विदेशी पर्यटकों के लिए कुछ शर्तों के साथ खोल दिया गया है। भारत व नेपाल दोनों देशों के प्रशासन ने 72 घंटे के अंदर की कोरोना जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।

हालांकि पर्यटक वाहनों पर रोक अब भी बरकरार है। कोविड के कारण बीते करीब डेढ साल से सीमा सील थी। इसे रविवार को खोल दिया गया। रविवार देर शाम सीमा पर आवागमन शुरू हो गया। इस निर्णय के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी यात्रा करने वाले पर्यटकों को कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दिखानी होगी।

इमिग्रेशन कार्यालय पर जांच करके आने-जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, पर्यटक वाहनों पर रोक अब भी बरकरार है। बता दें कि नेपाल सरकार ने कोरोना का हवाला देकर पिछले साल 22 मार्च 2020 से भारत-नेपाल सीमा को आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। केवल मालवाहक वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *