मिरर मीडिया : धनबाद दामोदरपुर में मंगलवार की देर रात पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने टांगी से वार कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी भी एक कुआं में कूद गई थी। हालंकि कुआं में पानी कम था और पत्नी की जान बच गई।

पुलिस ने आरोपित पत्नी को कुआं से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पत्नी सरस्वती हांसदा से जब पति की हत्या के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पति अक्सर झगड़ा करता था और कमाई का पैसा नही देता नहीं था जिसके बाद विवाद बढ़ा। मृतक का नाम अजीत हसदा है जो राज मिस्त्री का काम करता था। वही उसकी पत्नी कांड के आरोपित सरस्वती हांसदा से पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं मृतक की बहन ने बताया कि रात में सभी लोग घर में सोए थे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था लेकिन उसकी भाभी ने उसके भैया को क्यों मारा यह मालूम नहीं चल पाया है बच्चे भी घर में ही थे। करीब 10 साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था मृतक का ससुराल गोविंदपुर स्थित बरवा में है।

मृतक के 2 छोटे बच्चे भी है जिसमे एक आर्या हांसदा की उम्र तकरीबन 8 साल है और दूसरा साइन हांसदा की उम्र 6 साल के करीब है। आर्यन हासदा ने मम्मी पापा के झगड़े के बारे में पुलिस को बयान भी दिया है। आर्यन ने बताया कि रात में मम्मी पापा की हुई थी झगड़ा हुई थी।
मौके पर धनबाद थाना प्रभारी, संतोष गुप्ता डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद बिन्हा सहित काफी संख्या में पुलिस बस बल मौजूद दे।
डीएसपी विधि व्यवस्था अरबिंद बीन्हा ने पूरे घर की बारीकी से जॉच की और मृतक के बच्चे एवं परिजनों से पूछताछ भी की वही मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की है हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुई है जांच चल रही है पत्नी को कुआं से बरामद कर लिया गया है घटना के कारणों सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।