राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने की वकालत, कहा स्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार आम सहमति से होना आवश्यक

Anupam Kumar
1 Min Read

विदेश : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार पर जोर देते हुए भारत को स्थायी सदस्य बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार आम सहमति से होना चाहिए और उसमें शामिल किए जाने के लिए भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका स्वाभाविक दावेदार हैं। ये देश वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका निभाने के सही मायने में हकदार हैं।

बता दें कि पुतिन ने यह बात संवाददाता सम्मेलन में कही है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने एक दिन बाद आया है। पुतिन ने कहा कि रूस और चीन का बढ़ रहा सहयोग किसी के खिलाफ नहीं है। रूस विश्व में संपर्क मार्ग बढ़ाए जाने का इच्छुक है। इससे विकास को नई गति मिलेगी और ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *